गंगोत्री रॉयल पशु आहार

  • यह पशु आहार पशुओंं की दुग्ध उत्पदान क्षमता, प्रजनन क्षमता, पशु स्वास्थ्य एवं उनके सर्वोत्तम विकास के लिए बनाया गया है|
  • हमारे सभी उत्पाद आपके पशुओंं के संतुलित पोषण को ध्यान मे रखते हुए बनाये गये हैं | गंगोत्री रॉयल पशु आहार, बी.आई.एस मानक के अनुरूप तैयार किया गया है जिसमे अनाज, चूनी, चोकर, खलियाँ, राइस ब्रान, D.O.R.B, शीरा, नमक, खनिज मिश्रण तथा विटामिन का प्रयोग किया गया है | यह पोषक तत्व दुधारू पशु, जैसे गाय और भैंसों में स्वस्थ दूध और उत्कृष्ट वसा के उत्पादन में मदद करता है| हमारे पशु आहार से पशु स्वस्थ रहते हैं तथा वह बेहतर विकास करते हैं|
    • ब्रांड का नाम - गंगोत्री रॉयल पशु आहार
    • आवेदन - पशु आहार
    उत्पाद विवरण
    • पैक साइज - 25 कि.ग्रा., 50 कि.ग्रा.

    गंगोत्री पशु आहार में उपलब्ध पोषक तत्वों का महत्व :-

    1. प्रोटीन - पशु की वृद्धि, विकास, कोशिकाओं और मांसपेशियों के स्वथ्य लाभ और दूध के उत्पादन के लिए ज़रूरी है।
    2. फैट - फैट शक्ति एवं फैट सोल्युबल विटामिन्स का श्रोत होता है| इसमें कार्बोहाइड्रेट्स से 2.25 गुनी अधिक शक्ति होती है|
    3. कार्बोहाइड्रेट्स - पशु को शक्ति प्रदान करते हैं एवं दूध उत्पादन में मदद करते हैं|
    4. खनिज मिश्रण -हड्डियाँ, खून, मांसपेशियों, पाचक रसों, एन्ज़Iइम्स, वृद्धि विकास, उत्पादन तथा प्रजनन के लिये उपयोगी होते हैं। | इसके अतिरिक्त पशुओं को होने वाले रोग, जैसे दुग्ध ज्वर, कीटोसिस, मूत्र में रक्त आना, इन सभी से बचाता है|
    5. कैल्शियम और फास्फोरस -हड्डियों की ढृढ़ता और मजबूती कैल्शियम एवं फास्फोरस तत्वों से होती है| कैल्शियम तथा फास्फोरस के अनुपात में अंतर आने से प्रजनन प्रभावित हो जाता है| तथा पशु में दुग्ध ज्वर का रोग कैल्शियम की कमी के कारण होता है|
    6. आयरन, कॉपर और कोबाल्ट - रक्त के लिए आयरन, कॉपर और कोबाल्ट आवश्यक होता है| आयरन मुख्य रूप से हीम का घटक होने के कारण श्वसन क्रिया में प्रमुख योगदान करता है|
    7. सल्फर - इन्सुलिन हॉर्मोन के लिए सल्फर आवश्यक है|
    8. नमक - नमक में उपस्थित सोडियम एवं क्लोराइड शरीर में अम्लीयता और क्षारीयता को समानता बनाये रखने एवं पाचन क्रिया ठीक से हो इसके लिए आवश्यक होता है|
    9. विटामिन्स - सामान्य स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी होता है|
    10. विटामिन-ए - विटामिन-ए टिश्यू री-प्रोडक्शन, एंटी-ऑक्सीडेंट और स्टेरॉयड बनाने में मदद करता है| गर्भ के उत्तार्ध में विटामिन ए की कमी से गर्भपात हो जाता है|
    11. विटामिन-डी - विटामिन-डी शरीर में उपस्थित कैल्शियम एवं फास्फोरस की उपलब्धता एवं भ्रूण विकास में सहायक होते हैं|
    12. विटामिन-ई - विटामिन-ई प्रजनन के लिए आवश्यक है और एक उत्कृष्ट एंटीऑक्सीडेंट है।

    गंगोत्री पशु आहार की खूबियाँ :-

    1. ‘गंगोत्री पशु आहार’ का पशु आहार प्रोटीन विटामिन्स एवं 16 खनिज लवणों से भरपूर, BIS मानकों के अनुसार तैयार किया गया उत्तम क्वालिटी का संतुलित पशु आहार है|
    2. हमारे पशु आहार के निर्माण में उत्कृष्ट क्वालिटी वाले अनाज, खलियाँ, चूनी- चोकर, राइस ब्रान, डी.ओ.आर.बी, शीरा, नमक, खनिज मिश्रण तथा विटामिन का प्रयोग किया जाता है|
    3. प्रोटीन, खनिज तथा विटामिन्स से भरपूर पशु आहार होने से पशु स्वस्थ रहते हैं और उनका विकास तेज़ी से होता है|
    4. हमारा पशु आहार मादा पशु के गर्भ में पल रहे बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए लाभदायक होता है|
    5. पशुओ के दूध देने की क्षमता को लम्बे समय तक बढ़ाता है|
    6. पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में मदद करता है|